
जमानियां (गाजीपुर)जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा रविवार को जमानियां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर लठिया में होने वाले लठिया महोत्सव का निरीक्षण कर तैयारियों का जायाज लिया गया एवं महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस अवसर पर अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य, लठियां महोत्सव के अध्यक्ष धनंजय मौर्य,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, उप जिलाधिकारी जमानिया एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




