उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकसदर

होली पर्व को लेकर करंडा एसओ ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल गस्त

गाजीपुर। होली पर्व को लेकर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से करंडा थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस फोर्स के साथ चोचकपुर बाजार में सघन पैदल गश्त कर सख़्त संदेश दिया। इस दौरान पुलिस की सक्रियता देख असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई, वहीं आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।
तेज क़दम, पैनी नज़र और सख़्त तेवर के साथ एसओ करंडा अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर रोककर चेतावनी दी गई और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। गश्त के दौरान पुलिस की मुस्तैदी देख बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तारीफ की। लोगों ने कहा कि ऐसे ही कड़क, ईमानदार और ज़मीन पर उतरकर काम करने वाले अफसरों की जरूरत है, जो सिर्फ कुर्सी तक सीमित न रहकर जनता के बीच रहकर कानून का संदेश दें।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली पर्व को लेकर पर अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली जैसे संवेदनशील पर्व पर शांति भंग करने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई तय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व शान्ति सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल मनाए। करंडा थाना पुलिस की यह पैदल गश्त न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी साबित हुई, बल्कि आम जनता में सुरक्षा, विश्वास और पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश भी छोड़ गई।
इस मौके पर उप निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय ( चौकी प्रभारी बड़सरा), राजेश सिंह ( चौकी प्रभारी खिजिरपुर), उप निरीक्षक अखिलेश यादव, उप निरीक्षक जनार्दन पासवान, उप निरीक्षक शैलेश यादव, कांस्टेबल सत्येन्द्र दूबे, कांस्टेबल विवेक पाण्डेय, कांस्टेबल वैभव यादव, कांस्टेबल विरेंद्र यादव, कांस्टेबल बच्चे लाल यादव, कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल संजय कुमार आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page