उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

होली पर्व को लेकर जमानिया एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने नगर में किया पैदल गश्त

गाज़ीपुर। होली के पावन पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को जमानिया कस्बा नगर क्षेत्र में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर जमानिया कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने पैदल भ्रमण कर लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया और त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण मुस्तैदी का भरोसा दिलाया।
प्रशासन की इस पहल से नगरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि होली का पर्व हर्षोल्लास एवं शांति के साथ संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page