उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

V2 मॉल में बड़ा घोटाला: कैशियर और फ्लोर मैनेजर ने मिलकर उड़ाए 15 लाख

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बन्धवा पुल के पास V2 मॉल में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जहां मॉल के ही दो कर्मचारियों ने कंपनी को लाखों का चूना लगा दिया। जानकारी के मुताबिक कैशियर गोलू पासवान और फ्लोर मैनेजर अनिल कुमार पर करीब 14,98,955 रुपये के गबन और धोखाधड़ी का आरोप है।
मामला तब खुला जब आंतरिक जांच में गड़बड़ी पकड़ में आई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने लगभग 4,96,500 रुपये कंपनी को वापस भी कर दिए, लेकिन अभी भी बड़ी रकम दबाए बैठे हैं। कंपनी की ओर से असिस्टेंट स्टोर मैनेजर सुभाष सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page