
जमानियाँ (गाजीपुर)। बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल
मंडल दानापुर के वरीय अधिकारीयों के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत शुक्रवार की शाम अमृतसर-हावड़ा मेल से रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 24,40,000 रुपये बरामद किये गये।
रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि जमनिया स्टेशन से गाड़ी सं. 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल को चेक करते हुए आ रहे थे। चेकिंग के दौरान कोच न. S-1 से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। बाद उसके पास रखे एक पिट्ठू बैग को उसके समक्ष खोलवाकर चेक किया गया तो नगद रुपये बरामद हुआ। जिसे सभी उपस्थित स्टाफ के समक्ष चेक करने पर कुल 2440000/- रुपये (चौबीस लाख चालीस हजार रुपये) सभी नोट 500-500 रुपये के बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम घनश्याम वर्मा (28) पुत्र स्व. अमरनाथ वर्मा निवासी मुन्सिपुरा मउनाथ भंजन, थाना कोतवाली मऊ जिला- मऊ (उ.प्र.) बताया। बरामद रुपये के सम्बन्ध में कागजात माँगने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके चलते उक्त व्यक्ति से बरामद रुपये को समय 19:30 बजे जप्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु गिरफ्तार शुदा व्यक्ति घनश्याम वर्मा पता उपरोक्त तथा उसके कब्जे से बरामद कुल 2440000/- रुपये (चौबीस लाख चालीस हजार रुपये) सभी नोट 500-500 रुपये को जीआरपी दिलदारनगर को सपुर्द किया गया। अभियान में नि.प्र. गणेश सिंह राणा, उप निरीक्षक नवीन कुमार, प्र.आ. अंजनी कुमार गुप्ता, आरक्षी अरुण कुमार सिंह,
जीआरपी/दिलदारनगर आ.आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे।




