उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

लाखों की चोरी से आम जन में भय का माहौल

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार रेलवे क्रासिंग के पास स्थित आदिति इलेक्ट्रानिक्स एण्ड ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार की रात लाखों की चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
दुकान के प्रोपराइटर राहुल वर्मा के अनुसार चोर छत्त के रास्ते सीढ़ी से पीछे वाले दरवाजे के पास पहुंचे तथा बाहर के दरवाजे को बल्ली से चांडकर दुकान के बालकनी में प्रवेश किये तथा दुकान के पीछे लगा दरवाजे को बल्ली से चांडकर दुकान के अन्दर प्रवेश किये। शातिर चोर सीसी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर बिजली कट दिये और बेखौफ चोरों ने तिरोजी को तोड़कर उसमें रखा गया 470000 रुपये का सोने का सामान व 647000 रुपये का चॉदी का सामान समेट कर गल्ले से 37000 रुपये नगदी तथा दुकान से सम्बन्धित चेक बुक,पास बुक सहित इलेक्ट्रानिक के समान को लेकर चम्पत हो गये। दुकानदार प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गये तथा शनिवार सुबह करीब 9 बजे दुकान खोले तो दुकान की स्थिति देख अवाक रह गये। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार व कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच में जुट गये। बेखौफ चोरों द्वारा चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने की जानकारी मिलते एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर मौके पर पहुॅचे तथा चोरी की घटना की जानकारी ली। ज्ञात हो कि बीते 24 अगस्त को स्टेशन बाजार के काली माता मंदिर व 22 अक्टूबर को बरुइन मठिया स्थित एक घर में हुई भीषण चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों का हौसला बुलन्द हो जा रहा है तथा एक के बाद एक घर व प्रतिष्ठान को निशाना बना रहे है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी। चोरी की सूचना मिलते ही मौके मुआयना किया गया तथा जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page