उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

लाठी डंडों से मारपीट कर महिला को किया घायल

जमानियां। हरबल्लमपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़िता सरोज देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई।

तहरीर के अनुसार घटना 28 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे की है। सरोज देवी ने बताया कि विपक्षी शम्भू सिंह यादव, अदालत यादव तथा सुनीता देवी निवासी हरबल्लमपुर, एकजुट होकर आए और उन्हें गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। घटना में उन्हें कई चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वह वहां से निकलीं। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया की तहरीर के आधार पर तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page