उत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीति

प्रदेश अध्‍यक्ष के स्‍वागत के लिए भाजपाईयो ने की बैठक

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन 7 जनवरी को सड़क मार्ग द्वारा गोरखपुर से गाजीपुर के रास्ते काशी जाते समय जनपद मे प्रवेश करने से लेकर वाराणसी के सीमा कैथी तक जगह जगह स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दीलिप पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी जी का गोरखपुर क्षेत्र से भ्रमण के दौरान गाजीपुर जनपद  काशी क्षेत्र का पहला जिला है जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि हैदरगंज से मरदह, सियारामपुर, भडसर, जंगीपुर, महाराजगंज, नन्दगंज, देवकली, सैदपुर, और सिधौना तक मा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।इसकी योजना रचना तैयार हो चुकी है।संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील कुमार सिंह, पारसनाथ राय, सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर,जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, रामनरेश कुशवाहा,संकठा प्रसाद मिश्र, रामराज बनवासी,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता,साधना राय,विश्व प्रकाश अकेला, मनोज सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,अवधेश राय, योगेन्द्र सिंह सहित सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page