जमानिया। कोतवाली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है, जिसे वह ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।
प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि 31 दिसंबर की रात उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और नव वर्ष की सुरक्षा को लेकर गस्त पर थे। इसी दौरान देवरिया चौराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि देवावैरनपुर के पास एक व्यक्ति गुमटी के पास बैठकर झोले में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से एक व्यक्ति को झोले के साथ दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उदयनरायण यादव (55 वर्ष) निवासी देवा वैरनपुर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 25 अदद ब्लू लाइम देशी शराब के टेटरा पैक बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नए साल के अवसर पर देशी ठेके से शराब लाकर उसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। उन्होने बताया कि आरोपी के पास शराब से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव के साथ कांस्टेबल सचिन कुमार और सज्जन यादव शामिल रहे।




