उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरसदर

देर रात तक चला फाइनल का रोमांच, विद्यापीठ ने मारी बाज़ी

विजेता टीम को ट्राफी देते ग्राम प्रधान

अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य समापन


गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव में आयोजित अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन खेल भावना, अनुशासन और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च को चली इस प्रतियोगिता ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।

पहले दिन क्षेत्रीय मुकाबले:

27 फरवरी को हुए क्षेत्रीय मुकाबलों में स्थानीय टीमों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में मैनपुर की टीम ने आजमगढ़ को पराजित कर क्षेत्रीय विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

12 टीमों के बीच राज्यस्तरीय संघर्ष:


राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल खेले गए। पहले सेमीफाइनल में विद्यापीठ ने DLW को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मुरादाबाद ने देवरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में दिखा असली रोमांच
विद्यापीठ और मुरादाबाद के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला देर रात लगभग दो बजे तक चला। तीसरे सेट तक पहुंचे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ठंड और देर रात के बावजूद हजारों दर्शक अंत तक मैदान में डटे रहे।
अंततः विद्यापीठ की टीम ने मुरादाबाद को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि:

प्रतियोगिता में कुल 50,000 रूपए की पुरस्कार राशि रखी गई थी। विजेता विद्यापीठ टीम को 30,000 रूप तथा उपविजेता मुरादाबाद टीम को 20,000 रूपए की नगद राशि प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला:


समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के चेयरमैन नेताजी के नाम से प्रसिद्ध अरूण कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। पूरे आयोजन का नेतृत्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह ‘गुड्डु’ ने किया। अध्यक्षता महफूज खां एवं संचालन सुशील तिवारी, प्रिंस दूबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page