उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकसैदपुर

सब्जी मंडी के कारण प्रतिदिन लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज क्षेत्र के चोचकपुर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास प्रतिदिन सुबह भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और जरूरी कार्य से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लग जाने और वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से मार्ग संकरा हो जाता है। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है। इसी मार्ग पर कालेज, बैंक और डाकघर स्थित होने के कारण सुबह के समय आवागमन का दबाव और अधिक बढ़ जाता है।ज्ञात हो कि वर्ष 2004 में पूर्व प्रधान बासमती देवी द्वारा लगभग 7 लाख रुपये की लागत से लखीमपुर में सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वह मंडी आज तक नियमित रूप से संचालित नहीं हो सकी और वर्तमान में अनुपयोगी पड़ी हुई है।क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि सब्जी मंडी को उसके निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए तो चोचकपुर रोड पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे लग रही सब्जी मंडी को उसके मूल स्थान पर स्थानांतरित कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को प्रतिदिन जाम की समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page