जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित बैंक ऑफ बडौदा शाखा का गुरुवार की सुबह से ही लिंक फेल हो होने से भुगतान व पैसे जमा करने में ग्राहको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद लिंक फेल हो जाने से घंटों तक बैंकिंग प्रक्रिया बंद रही तथा लिंक आने का ग्राहक घंटो देर तक बैक में बैठ कर इंतजार कर रहे थे। काफी देर के बाद करीब 3.15 बजे लिंक आने के बाद बैकिंग कार्य शुरू होते ही ग्राहकों ने राहत की सांस ली। लिंक फेल हो जाने बैक का सारा काम काज ठप हो गया था। ग्राहक बैक में लिंक आने का घंटों इंतजार करते रहे। ज्ञात हो कि दो दिन बैक बंद होने के बाद गुरुवार को बैक खुला तो ग्राहको की काफी भीड़ लग गई थी, वही लिंक फेल की समस्या ने ग्राहकों को परेशानी में ला दिया। शाखा प्रबंधन दिनेश कुमार ने बताया कि लिंक फेल होने की वजह से बैकिंग कार्य प्रभावित हुआ है। लिंक आते ही बैंकिंग कार्य शुरू हो जायेगा।



