ऑपरेशन मुस्कान- जनवरी से माह जून तक कुल – 311 गुमशुदा एवं अपहृताओं को किया गया बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लापता/गुमशुदा/ एवं अपहृताओं/अपहृतों को ढूंढने,उन्हें बचाने और उनका पुनर्वास करने हेतु चलाया जा रहा “ऑपरेशन मुस्कान” (Operation Muskaan) जिसका मुख्य उद्देश्य लापता/गुमशुदा/ एवं अपहृताओं/अपहृतों खोजना और उन्हें उनके परिवारों से मिलाना,पुनर्वास करना, जिसमें चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सहायता एवं बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना शामिल है ।
* जिसके क्रम में जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा प्रभावशाली कार्य करते हुए अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत माह जनवरी से माह जून 2025 तक *कुल- 311* गुमशुदा एवं अपहृताओं को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है । इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों पर पुलिस टीमों का गठन कर बरामदगी हेतु लगाया गया था,जिनके द्वारा गुमशुदा एवं अपहृताओं/अपहृतों को सकुशल बरामद किया गया है ।




