आपदाउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क

जमानिया। तेजी से बढ़ते गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने नाव से संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देवरिया, सब्बलपुर, मतसा और ताजपुर जैसे संवेदनशील गांवों का दौरा किया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने राजस्व टीम को निर्देश दिया कि वे बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। संवेदनशील गांवों में जरूरत पड़ने पर नाव और राहत सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि लगातार बढ़ते जलस्तर की निगरानी की जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सामान के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page