उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

अमिषा बनी युवा तीरंदाजों का रोल मॉडल

जमानिया। खेल प्रतिभाओं में एक नया सितारा उभर कर सामने आया है। जमानिया की युवा तीरंदाज अमीषा चौरसिया ने हाल ही में भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय महिला रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया। यह टूर्नामेंट भोपाल के अंकुर मैदान खेल परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से लगभग 350 शीर्ष महिला तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।
अमीषा ने अंकुर खेल परिसर  भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित 1 मई से 3 मई  तक हुई प्रतियोगिता में क्वालिफिकेशन राउंड में 623 अंक हासिल किए और फिर एलिमिनेशन राउंड में कई अनुभवी और मजबूत खिलाड़ियों को हराते हुए शीर्ष छह में जगह बनाई। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ₹8,500 का नकद पुरस्कार भी जीता। उनकी सफलता के पीछे लगातार अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प रहा है। उनके कोच सतीश दुबे ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अमीषा एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, और यह सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम जरूर रोशन करेंगी। अमीषा ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक गर्व का क्षण है। मैं अपने कोच, परिवार और सभी समर्थकों की आभारी हूं। यह जीत मुझे आगे और भी बेहतर करने के लिए प्रेरणा देती है। उनकी यह उपलब्धि जमानिया के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। अमीषा चौरसिया आज कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में वह भारतीय तीरंदाजी का एक चमकता सितारा बनकर उभरेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page