Uncategorized

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने छात्राओं को सम्मानित कर नारी सशक्तिकरण का कराया बोध

छात्राओं को सम्मानित करते ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा

जमानियाँ(गाजीपुर)। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान आदित्य इण्टर कालेज दाउदपुर द्वारा आयोजित सामान्य अध्ययन प्रतियोगिता का शुक्रवार को परिणाम घोषित कर अव्वल छात्र व छात्राओं को मेमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा को प्रधानाचार्य ओमनारायण राय ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चयात मुख्य अतिथि ने सामान्य अध्ययन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही द्वय छात्रा शिखा भारती व नेहा कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर द्वय छात्रा रिया सिंह व मुस्कान खातून तथा तृतीय स्थान पर रही शिवानी पाण्डेय को मेमेंटो, मेंडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान बनने व बनाने का केंद्र शिक्षण संस्थान ही होता है। क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना कर क्षेत्रीय लोगों में ज्ञान की ज्योति जलाने वाले उस महान व्यक्तित्व को हम नमन करते है, जिनके दूरदर्शी सोच से क्षेत्र शिक्षित व समृद्ध हो रहा है। शिक्षा का मंदिर सबसे बड़ा मंदिर होता है, जहाँ ज्ञान व संस्कार प्राप्त होता है। इस प्रतियोगिता में बच्चियों ने बाजी मारकर नारी सशक्तिकरण को मजबूत किया है। बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए पुरुषों के बराबरी में खड़ी हो गई है। उत्तम शिक्षा व संस्कार के द्वारा ही बेहतर कल का निर्माण सम्भव है। सीमित संस्थान में उत्तम शिक्षार्थी तैयार कर क्षेत्र को नई दिशा व पहचान दिलाने वाले विद्यालय के शिक्षकों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर कार्यालय तक इंटरलाकिंग कार्य व शिक्षार्थियों को शुद्ध पेय जल हेतु वाटर प्यूरीफायर कूलर की व्यवस्था शीघ्र ही कराया जायेगा। जिससे शिक्षार्थियों को लाभ मिल सके।  
प्रधानाचार्य ओमनरायण राय ने सम्मानित मुख्य अतिथि व आमंत्रित अतिथिगणों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये सभी बच्चों को प्रमाण देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त मौके पर शिक्षक अनुराग पाण्डेय, डॉ प्रवीण कुमार, प्रदीप वर्मा, किसलय कांत सिंह, प्रभाकर सिंह, आनंद कुमार, दिनेश, राजू, जर्नादन यादव, पूजा तिवारी, अफसाना खातून, सुप्रिया कुमारी, सत्यप्रकाश सहित सैकड़ो शिक्षार्थी मौजूद रहे। संचालन अरुण कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page