उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

हाइट गेज बैरियर टूटने से बढ़ा खतरा

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के एनएच 24 बाईपास रेलवे क्रासिंग पर दाहिने तरफ लगा हाइट गेज बैरियर उखड़ कर सड़क किनारे पड़े रहने से दुर्घटना की सम्भावना बन गई है वही ओवर लोड़ वाहनों के आसानी से रेलवे ट्रैक पर चले जाने का भी खतरा बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने व बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
ज्ञात हो कि हाइट गेज बैरियर सड़क वाहनों को ओवरहेड बिजली के तारों और रेलवे पुलों जैसी बाधाओं से टकराने से रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। यदि कोई वाहन अपनी ऊँचाई को पार नहीं कर पाता है, तो यह बैरियर वाहन से टकरा जाता है तथा चालक को यह संकेत जाता है कि उसका वाहन आगे नहीं बढ़ सकता। यह हाईट गेज बैरियर उखड़ कर बीते माह से ही सड़क किनारे लगा हुआ है तथा किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। रेलवे के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी चुप्पी साधे हुए है। राहगीर पृथ्वी, अजय,राकेश,अम्बरीष ,राजू, विपिन आदि ने कई बार रेलवे के सक्षम कर्मचारियों से मौखिक शिकायत कर चुके है लेकिन स्थित जस की तस बनी है। इस सम्बन्ध में रेलवे इंजिनियरिंग विभाग के महेन्द्र कुमार ने बताया कि हाईट गेज बैरियर गिरने की जानकारी नहीं थी, जल्द ही ठीक करा दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page