उत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीति

ब्राह्मण सहभोज का हुआ आयोजन, कई मुद्दों पर चर्चा

गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच के सौजन्य से रविवार के दिन रौजा स्थित लहुरी काशी मैरेज हाल में ब्राह्मण सहभोज का आयोजन किया गया। ब्राह्मण सहभोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी सामंजस्य, अधिकार, गुण-दोष सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा रही। इस सहभोज कार्यक्रम में नेता, समाजसेवी, कारोबारी, व्यापारी, अधिवक्ता सहित अन्य व्यवसाय से सम्बंधित ब्राह्मण मौजूद रहे।
भट्ठा संघ के अध्यक्ष अक्षय दुबे ने पूर्वजों से मिले गुण रूपी उत्तराधिकार को वर्तमान समय में सजोने की बात कही, ताकि हम अपनी अगली पीढ़ी को कुछ अच्छा दे सकें। पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने आगामी पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थित दर्ज कराने के लिए एकजुट होने का आह्वाहन किया। निमेष पांडेय ने कहा कि आपसी द्वेष को बंद करना होगा।
ब्राह्मण जनसेवा मंच के अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा कि सहभोज रखने के पीछे ब्राह्मण हित, अखंडता, सामाजिक स्थित व लगातार मिल रही चुनौतियों से कैसे निपटना है शामिल रहा। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, राम अनुज त्रिपाठी, निमेष पांडेय, मुकेश उर्फ राजू उपाध्याय सोनू तिवारी, गणेश तिवारी, शीर्षदीप शर्मा, आनंद तिवारी, विनीत दुबे, शिव प्रताप तिवारी, सुधांशु तिवारी, पप्पू तिवारी, प्रवीण तिवारी, दीपक उपाध्याय, शनि पाण्डे, वीरेंद्र कुमार चौबे, चमचम चौबे, शिवम प्रकाश त्रिपाठी, अंचल तिवारी, भगवती तिवारी, विनोद मिश्रा, विकाश दुबे, अभिषेक तिवारी, राहुल मिश्रा, पीयूष पांडेय, संतोष ओझा, नीतीश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page