ADG UPSTF अमिताभ यश के निर्देशन में वाराणसी यूनिट STF को मिली बड़ी सफलता.वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में कालोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले सुपारी किलर और एक लाख के इनामिया बनारसी यादव की मंगलवार रात एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। बनारसी गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के गौरहट गांव का निवासी था और उसके खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र और चोलापुर थाने में कई मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस ने मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। बनारसी की मुठभेड़ चौबेपुर थाना क्षेत्र के बरियानपुर रिंग रोड पर हुई। उसे गोली लगने के बाद पुलिस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में कालोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले सुपारी किलर और एक लाख के इनामिया बनारसी यादव की मंगलवार रात एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। बनारसी गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के गौरहट गांव का निवासी था और उसके खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र और चोलापुर थाने में कई मुकदमे दर्ज थे।