उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सीडीओ ने की समीक्षा।

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य, की अध्यक्षता में ‘‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना‘‘ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के अलावा सच्चिदानन्द तिवारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, श्रीमती उपासना रानी वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजदेव कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक) गाजीपुर समस्त अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) गाजीपुर, जीएमआर प्रतिनिधि एवं परियोजना के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर में पंजीकृत वेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्युत विभाग एवं बैंक स्तर में लम्बित योजनान्तर्गत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित किया जाय। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर को निरन्तर अनुश्रवण कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 141 प्रकरण वेण्डर्स के स्तर पर लम्बित हैं, जिनमें बैंक द्वारा ऋण भुगतान कर दिया गया है तथा वेण्डर्स द्वारा स्टालेशन पेडिंग है। मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर द्वारा ऐसे समस्त प्रकरणों का सम्बन्धित वेण्डरों से समन्वय स्थापित कर 10 दिवस के भीतर निस्तारण कराने के निर्देश परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर को दिये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page