उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

एसआईआर का कार्य युद्धस्तर पर – रामनारायण वर्मा

जमानियां। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अपने मताधिकार को सुरक्षित करने के लिए तहसील क्षेत्र के नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। तहसील परिसर स्थित तहसीलदार कार्यालय में संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) नोटिस जमा करने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र नागरिक वोट डालने के अधिकार से वंचित न रह जाए।
तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अब तक लगभग 5000 नोटिस प्राप्त कर उनकी जांच के बाद उन्हें जमा किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें चिन्हित कर नोटिस दिए जा रहे हैं ताकि वे समय रहते अपना नाम जुड़वा सकें। मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर्स को सक्रिय किया गया है। तहसील परिसर के साथ-साथ ब्लॉक कार्यालय,पशु चिकित्सालय,नगर पालिका परिषद कार्यालयों में भी विशेष व्यवस्था की गई है। आलम यह है कि सुबह होते ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कतारों में लगकर अपने दस्तावेजों की जांच करवा रहे हैं और नोटिस जमा कर रहे हैं। तहसीलदार ने अपील की है कि सभी पात्र नागरिक इस प्रक्रिया में सहयोग करें ताकि एक शुद्ध और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार की जा सके। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य आगामी चुनावों से पूर्व हर युवा और छूटे हुए मतदाता को सूची से जोड़ना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page