उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

एसएचओ ने पैदल गश्त कर अपराधियों में मचाई खलबली, जनता बोली,भरोसा बढ़ा

जमानिया/गाजीपुर। अपराधियों के हौसले पस्त करने और जनता में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए स्थानीय कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने बरूईन बाजार में पैदल गश्त कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
तेज रफ्तार चाल, पैनी निगाहें और सख्त तेवर, एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली और यातायात नियम तोड़ने वालों को मौके पर चेतावनी देकर सबक सिखाया।
बाजार के लोगों ने कहा कि ऐसे ही कड़क और ईमानदार अफसर चाहिए जो जनता के बीच उतरकर कानून का संदेश दें। थानाध्यक्ष ने साफ कहा क्षेत्र में अपराध बर्दाश्त नहीं, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
जमानिया कोतवाली पुलिस की यह गश्त न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी बनी बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा और विश्वास की लहर दौड़ गई।उक्त मौके पर स्थानीय चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह,हे०का०दीपक मिश्रा सुधीर शुक्ला,मुकुल मिश्र सहित पुलिसबल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page