उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

कचहरी परिसर में अधिवक्ता की फाइलें फाड़ी गईं, मुकदमा दर्ज

जमानियां। कचहरी परिसर में अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

बरूईन गांव निवासी अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 मई 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे कचहरी परिसर के अंदर एक व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह किसी कार्यवश अपने टेबल से अनुपस्थित थे, तभी विजय चौधरी अपने एक अन्य साथी के साथ उनके बैग से पाँच महत्वपूर्ण मुकदमों की फाइलें निकाल कर फाड़ दीं और परिसर में फेंक दीं। इसके बाद मां-बहन की अशोभनीय गालियां देते हुए धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर एक नामजद विजय चौधरी निवासी लोदीपुर और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page