अध्यात्मउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

विश्व कल्याण व सुख समृद्धि  हेतु विधायक ने किया रुद्राभिषेक

जमानियां(गाजीपुर)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर बांड लंगड़ा बाबा महादेव मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार को क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने विश्व कल्याण व सुख समृद्धि की कामना के लिए रुद्राभिषेक किया व पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष भी लगाया। इस धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। पूजन व हवन के प्रसाद का वितरण किया गया।
विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। भगवान शिव का रुद्राभिषेक एक धार्मिक अनुष्ठान है। क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि व विश्व कल्याण हेतु भगवान शिव से प्रार्थना की गई। यह पूजा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, और मानसिक शांति प्रदान करने के लिए जानी जाती है। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से ही विश्व कल्याण की कामना की जा सकती है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है तथा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसी स्थित में भगवान भोले नाथ सभी लोगों के जीवन को सुखमय बनाते हुए क्षेत्र को समृद्ध करे ताकि विकाश को गति मिल सके।
उक्त मौके पर सपा विधानसभा तहसील अध्यक्ष अनिल यादव, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, प्रमोद यादव, रजनीश यादव, सरोज यादव, अनिल सिंह, उमेश यादव, मोहन यादव, हरिवंश यादव, मनोज यादव, भरत यादव, लोहा यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page