
जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय खण्ड विकास सभागार में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत राशन किट का वितरण किया। जिसमें बाढ़ प्रभावित ग्राम धुस्का, पटकनिया और गडहाछानवे के 100 लाभार्थियों को राशन किट दिया गया। राशन किट में लाई, तिरपाल, आलू, आटा, बाल्टी तथा बोरी में 20 जरूरी सामान मौजूद रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दैवी आपदा में सरकार पीड़ितों के मदद के लिए सदैव प्रयासरत है। सभी को मदद दी जायेगी। जिनका भी नाम छूट गया उन सभी को सहायता दी जायेगी। पूर्ववर्ती सरकार बाढ़ आने के बाद सक्रिय होती थी जबकि भाजपा की सरकार ने बाढ़ से पूर्व ही सभी तैयारियां कर ली थी। जिससे आपदा आने पर त्वरित सहायता दी जा सके। उक्त मौके पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनरायण वर्मा, बीडीओ वृजेश अस्थाना, एडीओ उमेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,पार्टी के क्षत्रिय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह,राजस्वकर्मी विजय कुमार, मंतोष सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
