गाजीपुर में विवादित स्कूल: M.R.D. पब्लिक स्कूल में बच्चों को उर्दू प्रार्थना कराने का सनसनीखेज मामला, SIT जांच की मांग

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के सेवठा सिंगेरा स्थित M.R.D. पब्लिक स्कूल में बच्चों को सुबह की प्रार्थना के दौरान उर्दू की प्रार्थना कराई जा रही है, जो न केवल शिक्षा बोर्ड की नीति के विरुद्ध है, बल्कि नाबालिक हिन्दू बच्चों के मानसिक और धार्मिक विकास के लिए गंभीर रूप से खतरनाक है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जिलाधिकारी महोदय को लिखित पत्र भेजकर बताया कि इस स्कूल में सैकड़ों छोटे हिन्दू बच्चे पढ़ते हैं, जिनके सामने स्कूल प्रबंधक द्वारा नमाज पढ़ने का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। वीडियो साक्ष्यों के अनुसार, यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि बच्चों के मानसिक स्वरूप और धार्मिक विश्वासों पर प्रभाव डालने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे धर्म परिवर्तन का डर उत्पन्न होता है।
राजकुमार सिंह ने पत्र में कहा कि यह स्कूल C.B.S.C. बोर्ड से संबद्ध है और बोर्ड की नीति के अनुसार किसी भी गैर-मदरसा संस्थान में उर्दू प्रार्थना कराना अनुचित और गैरकानूनी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की S.I.T. (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) द्वारा जांच कराई जाए।
पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि:
स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके।
स्कूल के भूभाग, नक्शा और कमर्शियल वैधता की जांच कराई जाए।
स्कूल की फंडिंग का सत्यापन किया जाए।
दोषी पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो हिन्दूवादी संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस मामले ने जनपद में शिक्षा और धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे को नया मोड़ दे दिया है और प्रशासन पर तत्काल सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है




