उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीब्रेकिंग

पुरानी रंजिश मे युवक की गोली मारकर हत्या

कंदवा(चंदौली)। जनपद के अंतिम छोर पर स्थित जलालपुर गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय अजीत सिंह 28 वर्ष की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों द्वारा गुरुवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह अपने फार्म हाउस पर आराम फरमा रहे थे।घटना के बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी विशाल सिंह दो भाई हैं पिता अजीत की मौत पूर्व मे ही हो चुकी है।विशाल का गांव के पूरब जलालपुर व परसडीहा के मध्य खेत है। वहीं पर सरसों की कटाई हो रही थी। दोपहर में कटाई बाद खेत पर बने कमरा में वह सो रहा था आगे से दरवाजा बंद था पीछे के दरवाजा से घुसे हमलावरों द्वारा विशाल के सिर मे गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया। आस पास मौजूद मजदूरों द्वारा सूचना परिजनों को दिया गया। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। देखते ही देखते मौके पर कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल सहित पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। मौके से पुलिस एक 315 बोर का खोखा बरामद कर परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन मे जुट गयी। पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत मे भी लिया है।घटना के बाद गांव मे मातम पसरा है।विशाल की अभी शादी नहीं हुयी थी।माता राजलक्ष्मी सहित भाई विवेक का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page