स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में आयोजित जिला स्तरीय quiz प्रतियोगिता आयोजित

गाज़ीपुर! सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में सरदार@150 एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत, गाजीपुर के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय quiz प्रतियोगिता का आयोजन स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय के संरक्षण में आयोजित इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज) प्रतियोगिता का विषय *”सरदार पटेल: एकीकृत भारत के निर्माता”** रहा जिसमें गाजीपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा संगीता पुत्री जितेंद्र यादव एवं रोहित यादव पुत्र पंचम यादव संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय की श्रेया मौर्या पुत्री राजेंद्र मौर्या रहीं। वहीँ तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा पल्लवी राय पुत्री संजय राय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्र रितेश कुमार सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह रहे। निर्णायक मंडल का दायित्व महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ त्रिनाथ मिश्र, डॉ अशोक, डॉ अतुल एवं डॉ धर्मेन्द्र ने निभाया। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पीयूष सिंह मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 के मध्य चलने वाली जिला स्तरीय एकता पदयात्रा के संदर्भ में आयोजित की गई।




