उत्तर प्रदेशगाजीपुर

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का पोस्टर फूंका, प्रदर्शन कर फिल्म पर रोक की मांग

गाजीपुर। शुक्रवार को कचहरी परिसर में पूर्वांचल हाल सेना के बैनर तले यूपी में प्रस्तावित बॉलीवुड फिल्म घूसखोर पंडत का पोस्टर फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं ब्राह्मण समाज को बदनाम करने वाला बताते हुए तत्काल प्रतिबंध की मांग की।
इस दौरान पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पाण्डेय ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ब्राह्मण समाज को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाई गई फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर यदि फिल्म सेंसर बोर्ड रोक नहीं लगाता है, तो प्रदेश भर के सिनेमाघरों में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि बॉलीवुड में ब्राह्मण समाज के खिलाफ नकारात्मक नरेटिव सेट करने वाले निर्देशकों के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान फिल्म के पोस्टर को आग के हवाले किया गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से
पप्पू पांडे, राहुल दुबे, विराट पाण्डेय, धनंजय मिश्रा, अभिषेक तिवारी, मिटू पाण्डेय, धनंजय तिवारी, सूर्या त्रिपाठी, ऋषिकांत जी, रवि यादव, ओम नारायण राय, राजू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page