
जमानिया। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर शनिवार को अ०भा०क्षत्रिय महासभा युवा/विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।श्री राम जानकी मठ से शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ राम जानकी मठ से प्रारंभ होकर बड़ेसर नहर होते हुए गांधी चौक, रामलीला मैदान,राधा कृष्ण मंदिर दुर्गा मंदिर बरूईन शिव मंदिर होते हुए बरूईन काली मंदिर तक गई।
शोभायात्रा में रथ पर सवार प्रभु श्रीराम और माता सीता की आकर्षक झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के आगे और पीछे रामभक्त हाथों में भगवा पताकाएं लहराते हुए जय श्रीराम के गगनचुंबी जयकारे लगाते हुए समूह में चल रहे थे। पूरे वातावरण में “जय श्रीराम” के उद्घोष से भक्ति का संचार हो गया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते यात्रा में गतिमान रहे। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मार्ग के दोनों ओर लगे भगवा पताके श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान जाति, पंथ और राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर लोगों ने सहभागिता की, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ। पूरे मार्ग पर श्रद्धालु जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। अ० भा० क्ष०महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी हमें मर्यादा, संयम और धर्म के पालन का संदेश देती है। हमें श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। बिहिप के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ना चाहिए। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इस अवसर पर शोभायात्रा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।इस शोभायात्रा में प्रदेश सचिव विनय सिंह बिट्टू ब्लॉक अध्यक्ष विनय सिंह,कोषाध्यक्ष अनिल सिंह,उपाध्यक्ष अमित सिंह,मीडिया प्रभारी आलोक रंजन,अजित,विराज,टाइगर,अरुण सिंह,सोहन सिंह,दीपक,मनीष,आशीष,अमित,पंकज,अभिषेक,विनोद,विजय,टिंकू,आशीष,सुमित,मोनू, रोशन,विशाल के साथ अन्य सैकड़ों लोग शामिल रहें।काली माता मंदिर परिसर में झांकी का भब्य आरती हुआ उसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह,पैक्स अध्यक्ष अमित सिंह,ब्लॉक संयोजक अमरनाथ सिंह,डब्लू तिवारी, भंडारी बाबा,मनोज सिंह पिंटू, पवन,बलिराम सिंह ने शोभायात्रा में सहभागी लोगों को सम्मानित किया ।