उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाहादसा

कर्मनाशा में डूबने से युवक की मौत

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव निवासी पुरन बिन्द 43 पुत्र शिवनाथ बिन्द की कर्मनाशा नदी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को वह अचानक लापता हो गए थे। शनिवार कि शाम करीब 4 बजे बिहार के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित तियरा पंप कैनाल के पास से पुलिस ने उनका शव बरामद किया।

मृतक के छोटे भाई शिव पूजन बिन्द ने बताया कि पुरन बिन्द शुक्रवार को करीब शाम तीन बजे घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। उस दिन बारिश हो रही थी। इसलिए परिजनों ने खोजबीन नहीं की। लेकिन अगले दिन जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिन्ता बढ़ गई और उनकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच शनिवार की शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि एक शव बिहार के तियरा पंप कैनाल के पास मिला है। जिस पर परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि उनके भाई के शरीर अंडरवियर था। उन्होंने आशंका जताई कि करमहरी गांव में ही स्नान करने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए होंगे, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। उन्हें तैरना नहीं आता था। बिहार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बिहार के भभुआ में कराया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर करमहरी गांव पहुंचे और रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि छोटे भाई शिव पूजन बिन्द ने दी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक 3 वर्षीय पुत्र और गोद ली 7 वर्षीय पुत्री है। मृतक गांव के चट्टी पर पान की दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना कि डूबने की कोई सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page