अध्यात्मउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्म

देव दीपावली पर्व पर नगर में बिखरी प्रकाशमय छटा

जमानियां (गाजीपुर)। देव दीपावली का पर्व बुद्धवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
देव दीपावली पर्व पर देर शाम नगर स्थित जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट व चक्काबॉध गंगा घाट हजारों दीपक की रोशनी से जगमगा उठा वही रंगोली प्रतियोगिता में बच्चीयों ने रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर घाट की अद्वितीय शोभा बढ़ा दी। जमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर 5100 दीपों के प्रकाश का अनुपम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग लोक की सम्पूर्ण रश्मियां पृथ्वी पर उतर आई हो। यह अनुपम व मनोहारी दृश्य प्रत्येक मानव मन को आनंदित कर रहा था।
देव दीपावली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह व विशिष्ट अतिथि द्वय नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, तहसीलदार रामनरायण वर्मा सहित समिति के लोगों ने माँ गंगा का विधि विधान से पूजन के पश्चयात विद्वत ब्राह्मण समाज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 बत्तियों की विशाल ज्योत से मॉ गंगा की आरती किया व प्रसाद का वितरण किया गया। मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी द्वारा सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं ने गंगा घाट के प्रत्येक सीढ़ी को दीपकों से सजा दिया व विभिन्न प्रकार की दीपकों की रोशनी व बच्चीयों द्वारा रंग-बिरंगे उपकरणों से उकेरी गई रंगोली से घाट पर अनुपम छठा विखेर दी। पर्व को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने रंग बिरंगे पटाखे छोड़ा। पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किये। पर्व पर मंदिरों व घरों को दीपक की आकर्षक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की।

रंगोली प्रतियोगिता में 57 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 4 से 11 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग किये 17 बच्चों में प्रथम स्थान अनन्या मौर्या , द्वितीय स्थान अराध्या शर्मा , तृतीय स्थान लक्ष्मी खत्री व 11 से 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग किये 30 बच्चों में प्रथम श्वेता सिंह, द्वितीय अंजली कुमारी, तृतीय अमृता कुमारी तथा 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभाग किये 11 बच्चों में प्रथम प्रियाशु कुमारी, द्वितीय चन्दा पाण्डेय, तृतीय स्थान निशा कुमारी ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह व नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि यह पर्व असुरों पर दिव्यता, धर्म और सत्य की जीत का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से हम सभी को सीखना चाहिए। यह पावन पर्व बुराई को त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है। समाज के बेहतर निर्माण के लिए सत्य व अहिंसा को अपनाना होगा। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। उक्त अवसर पर गिरीश राय, अनिल यादव, सरिता जायसवाल, सोनू गुप्ता, मनीष वर्मा, शंकर वर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, श्रीकांत वर्मा, गोपाल जायसवाल, वैंकटेश जायसवाल, प्रमोद यादव, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, सोनू गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page