उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

जमानियां। क्षेत्र के एक गांव से कक्षा 8 की एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि छात्रा प्रतिदिन की तरह सुबह विद्यालय के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिवारजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे और रिश्तेदारों व परिचितों से जानकारी जुटाई, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला। तहरीर में बताया गया है कि लापता किशोरी की उम्र लगभग 15 वर्ष है और घटना के समय उसने भूरे रंग के कपड़े तथा सैंडिल पहन रखी थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची किसी अनहोनी का शिकार हो सकती है और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page