उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

IGRS शिकायत का फर्जी निस्तारण: गाजीपुर में मनरेगा घोटाले के आरोप, DC मनरेगा–BDO–APO–JE की भूमिका सवालों के घेरे में

गाजीपुर। जिले के करंडा विकास खंड अंतर्गत ग्राम सुआपुर में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। मामले में IGRS संदर्भ संख्या 40019525038981 के माध्यम से की गई शिकायत का बिना वास्तविक जांच के फर्जी निस्तारण किए जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता अमित उपाध्याय द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर को दिए गए प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि DC मनरेगा विजय कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी करंडा शुवेदिता सिंह, एपीओ करंडा नितीश सिंह एवं जेई मनरेगा संजय सिंह द्वारा शिकायत की निष्पक्ष जांच न कराकर मनमाने ढंग से किसी दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया गया। शिकायत में स्पष्ट आरोप है कि मनरेगा कार्यों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया, इसके बावजूद कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर भुगतान किया गया। मस्टर रोल में फर्जी नाम जोड़कर मजदूरी भुगतान, एक ही फोटो का उपयोग कर कई मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी, तथा बिना GPS लोकेशन के फोटो अपलोड कर लाखों रुपये का भुगतान कराए जाने की बात कही गई है।
आरोप यह भी है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी DC मनरेगा द्वारा कोई स्थलीय या स्वतंत्र जांच नहीं कराई गई, जिससे पूरे प्रकरण का वास्तविक खुलासा ही नहीं हो सका। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले में जानबूझकर उच्च स्तरीय जांच से बचते हुए फर्जी निस्तारण किया गया।
शिकायत में मांग की गई है कि IGRS शिकायत संख्या 40019525038981 के फर्जी निस्तारण में शामिल अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई, निलंबन एवं FIR दर्ज की जाए। शिकायत के साथ विभाग द्वारा किए गए फर्जी निस्तारण की प्रति भी संलग्न की गई है और फिर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है। अब यह देखना अहम होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page