उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसेवराइं

भूत-प्रेत के शक में ताबड़तोड़ हमला, अधेड़ की मौत

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव में अंधविश्वास ने एक परिवार को तबाह कर दिया। भूत-प्रेत के शक में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें गांव के एक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के मुताबिक, उसिया गांव निवासी जीतन यादव को भूत-प्रेत से जुड़ी बातों को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 जून को सुबह 8:30 बजे दिलदारनगर के वायरलेस चौराहे से फरार चल रहे दोनों आरोपियों—रणजीत यादव (22 वर्ष) और लोरिक यादव (18 वर्ष)—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी फेरू यादव के पुत्र हैं और उसिया दक्षिण मुहल्ला, डेरा उसरा के निवासी हैं। पुलिस ने रणजीत यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़े का बेंट भी बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ थाना दिलदारनगर में मुकदमा संख्या 102/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3) व 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक नन्दलाल मिश्र, हेड कांस्टेबल उदय दुबे और कांस्टेबल जितेन्द्र गुप्ता शामिल थे। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं थाना प्रभारी दिलदारनगर के निर्देशन में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page