उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

ग्राम पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले,ग्रामीणों को मिले सुविधा-सीडीओ

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार में स्वछता समिति की जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन, एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके तथा पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। जिसमें यह निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कवच को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील कराये एवम पंचायत सचिवालय  प्रतिदिन खुले और जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय को जल्द पुर्ण कराया जाये अन्यथा वहा के सचिव प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page