उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल

जमानिया। क्षेत्र के करजही बाईपास एनएच-24 स्थित नगीना पैलेस के पास शनिवार की शाम करीब 4 बजे  एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार काफी दूर जाकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो जमानिया कस्बा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी और ठीक उसी दिशा में बाइक सवार भी जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन नगीना पैलेस के सामने पहुंचे, स्कॉर्पियो ने बाइक को बुरी तरह टक्कर मार दी और चालक वाहन मोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना में घायल हुए बाइक सवारों की पहचान लक्की सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) तथा उदय प्रताप सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह (उम्र 55 वर्ष) निवासी ग्राम धुसका, जमानिया गाजीपुर के रूप में हुई है। राहगीरों ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन लगभग आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी दिखाई दी। इस बीच घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही स्टेशन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया है, जिसके आधार पर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि एनएच-24 बाईपास पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड नियंत्रण और गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page