उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

गाजीपुर। एग्री स्टैग योजना की जिला स्तरीय  क्रियान्वयन समिति की बैठक आज जिला अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में खरीफ मौसम 2025 के डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे जो 5 जनवरी से 15 फरवरी तक क्रियान्वयन किया जाना है, उसे निर्धारित अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व पूर्ण करा लिए जाए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की तहसीलवार एवं विकासखंडवार इस कार्य को तीव्र गति प्रदान किया जाए। वर्तमान समय में लगभग 150 से 200 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन हो रही है, उसके स्थान पर 1800 से 2000 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन करना सुनिश्चित कराई जाए। जिन कर्मचारियों द्वारा इस कार्य में शिथिलता बरती जा रही है उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । उन्होंने प्रतिदिन का  रिपोर्ट भी अपने समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रत्येक विकास खंड में रू0 2 लाख  की दर से सभी विकासखंड में कुल 32 लाख रुपए के व्यय का अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत विकासखंड, तहसील मुख्यालय सहित जनपद के 63 प्रमुख स्थानों पर होर्डिग लगाने, सभी ग्राम पंचायत में दीवारों पर फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित नारे लिखवाने, प्रत्येक विकासखंड में प्रचार  वाहनों द्वारा जन जागरूकता के कार्य किए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उप कृषि निदेशक, समस्त उपजिलाधिकारी  एवं समस्त तहसीलदार, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी एवं नामित सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page