
गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतर्कता और योजना के साथ कार्रवाई करते हुए ग्राम खारा से पंकज कुमार (35 वर्ष) पुत्र जनार्दन राम, निवासी ग्राम खारा थाना बरेसर जनपद गाजीपुर, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 05/26 धारा 85, 115(2), 351(3), 108 बी.एन.एस. से संबंधित है और काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय फोर्स, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।




