उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

चोरी के दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

जमानिया।  क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता स्थानीय पुलिस ने हासिल की है। पुलिस ने तियरी गांव में एक किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में ग्राम तियरी निवासी पीड़ित श्रीनाथ बिन्द ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि बीती 7 फरवरी की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने उनकी किराना दुकान का ताला तोड़ दिया था। चोरों ने गल्ले में रखे लगभग 1500 रुपये (नकद व सिक्के), कमला पसंद गुटखा के बंडल, विभिन्न कंपनियों की सिगरेट के पैकेट और कुरकुरे चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने अपने ही गांव के दो युवकों पर शक जाहिर किया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। रविवार (08 फरवरी) को उप-निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ नहर पुलिया बुढ़ाडीह के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो अभियुक्त सत्येन्द्र राय (27 वर्ष) और अशोक वर्मा (22 वर्ष) निवासीगण तियरी और को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page