फार्मर रजिस्ट्री में जमानियां तहसील में अवती आगे: राजस्व निरीक्षक की अपील, हर किसान समय रहते कराएं पंजीकरण

गाजीपुर। जमानियां तहसील क्षेत्र के मौजा अवती स्थित पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक शाह आलम ने ग्रामीणों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि सभी किसान समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। राजस्व निरीक्षक शाह आलम ने जानकारी दी कि जमानियां तहसील में अब तक सर्वाधिक 55 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अवती ग्राम पंचायत में की गई है, जो एक सकारात्मक पहल का संकेत है। उन्होंने अन्य ग्रामों के किसानों से भी इसी प्रकार आगे आने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक यादव, लेखपाल अजीत पाण्डेय, ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें सहभागिता से भविष्य में योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा।




