

जमानिया (गाज़ीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान
एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें कक्षा 1 से 9 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अदनान खान, आदित्य कुमार, जुनेब अली, प्रियंशी प्रजापति, साक्षी कुमारी, अभय सिंह, राजवीर सिंह राठौड़, श्रेया सिंह, नैना पासवान, एमडी उमर, शरद कुमारी, इकरा परवीन, काजल कुमारी, अंशिका प्रजापति, सलोनी कुमारी, राज गुप्ता, दुर्गेश कुमार, शिवम गुप्ता, आदर्श पांडेय, एम फिरोजा, सोनी यादव, सिमरन, ममता सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के निदेशक रणविजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं एकाग्रचित्त मन से लक्ष्य प्राप्ति का पाठ पढ़ाया। सचिव मनीष तिवारी ने सफल विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहम्मद नदीम खान ने की। उक्त मौके पर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।



