उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

11 राशि गोवंश के साथ शातिर गिरफ्तार: पिकअप जब्त

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच थाना सादात पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ बड़ी और सटीक कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 11 राशि गोवंश से लदी पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया।

ऐसे बिछा जाल, ऐसे फंसा तस्कर:


8 अप्रैल की रात गश्त के दौरान थाना सादात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा पिकअप (संख्या UP65QT9467) में गोवंश लादकर खिदिरगंज बाजार से खानपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव मय टीम ने रामपुर बुद्धसेन तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 11 गोवंश ठूंसकर भरे मिले। मौके से आरोपी सर्मेश यादव उर्फ दीपक यादव ( 25 वर्ष) निवासी ग्राम छपरा, थाना खानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुकदमा दर्ज, कार्रवाई तेज:


गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सादात में मु0अ0सं0 81/2026 के तहत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

बरामदगी ने खोली तस्करी की पोल:

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मौके से 11 राशि गोवंश,‌ टाटा पिकअप वाहन (UP65QT9467), 6 निडिल व 6 सिरिंज,4 शीशी, संदिग्ध दवा, 2 छोटे चाकू
बरामद किए हैं। इन सामानों से साफ है कि गोवंश को बेहोश कर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था।

पुलिस की मुस्तैदी लाई रंग:

पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव और थाना सादात पुलिस टीम की सतर्कता का नतीजा है, जिसने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page