उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

करंडा थाना के चर्चित थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह का स्थानांतरण, शैलेन्द्र प्रताप सिंह होंगे नए थानाध्यक्ष

गाजीपुर। करंडा थाना के चर्चित थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह का अंततः स्थानांतरण कर दिया गया है। महेंद्र सिंह अब शहर कोतवाली का चार्ज संभालेंगे, जबकि करंडा थाने की कमान अब खानपुर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह के हाथ में आ गई है।
सूत्रों के मुताबिक, करंडा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियों और लापरवाह पुलिस कार्रवाई ने इस बदलाव को अनिवार्य बना दिया। हाल ही में दूबे मोड़ सोनहरिया स्थित डीजे की दुकान से करीब दो लाख रुपये की चोरी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था।
महेंद्र सिंह की कथित लापरवाही सिर्फ चोरी तक ही सीमित नहीं रही। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर उन्होंने एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया था। यह मामला तेजतर्रार पत्रकार ने ट्विटर पर आईजी, डीआईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री और गाजीपुर पुलिस तक साझा किया। इसके पंद्रह मिनट के भीतर ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई, और इस घटना ने पूरे थाना क्षेत्र में चर्चा का तूफान खड़ा कर दिया। सूत्रों के अनुसार, विगत दिनों थाना की पोल खोलने वाले पत्रकार के खिलाफ बिना जांच और सूचना के सिर्फ पांच मिनट में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया था। पत्रकार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने तत्काल तलब किया। इसके बाद सिर्फ पंद्रह दिन के भीतर चार्जशीट भेज दी गई। ट्रक फूंकने के मामले में थाना क्षेत्र के लीलापुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान के खिलाफ भी मुकदमा लिखकर फंसा दिया गया था। इनका जो भी विरोध करता था उसको मुकदमे में फंसाकर मनोबल गिराया जाता है।
सूत्र बताते हैं कि थाना क्षेत्र के कुछ दलाल पत्रकारिता की आड़ में इनसे मिलकर मोटी रकम की कमाई की है।
सूत्र बताते हैं कि क्षेत्रीय जनता की लगातार शिकायतों और मीडिया रिपोर्ट के बाद एसपी ने करंडा थानाध्यक्ष का नाम स्थानांतरण लिस्ट में शामिल किया। अब जनता की निगाहें नई व्यवस्था पर टिकी हैं कि आखिर पुलिस कितनी तेजी से कानून और व्यवस्था पर नियंत्रण रख पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page