उत्तर प्रदेशगाजीपुरचंदौलीज़मानिया

नहर में पलटी स्कॉर्पियो दो महिलाएं घायल

कंदवा/जमानिया। नई बाजार-देवैथा मार्ग पर तलाशपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घना कोहरा और दिशासूचक बोर्ड न होने के कारण बीएचयू जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर माइनर (नहर) में पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि चालक व एक अन्य युवक बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत किशनपुरा से एक स्कॉर्पियो चालक, दो महिलाओं और एक युवक को लेकर बीएचयू जा रही थी। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वाहन तलाशपुर मोड़ के पास पहुँचा, घने कोहरे के कारण चालक को सड़क का अंदाजा नहीं मिला। मोड़ पर चेतावनी बोर्ड और रेलिंग न होने की वजह से गाड़ी सीधे पुलिया के बगल से माइनर में जा गिरी। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बचाई जान धमाके की आवाज सुनकर मौके पर अजय पांडेय, कादिर खां, राजू खां समेत अन्य ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया। दुर्घटना में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अब तक 7 लोग गंवा चुके हैं जान ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस खतरनाक मोड़ पर दिशासूचक बोर्ड न होने से पूर्व में हुई सात घटनाओं में सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 17 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी बोर्ड लगवाने और सुरक्षा घेरा दुरुस्त करने की मांग की है। थानाध्यक्ष कंदवा प्रियंका सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से बाहर निकलवा दिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद वाहन सवार लोग बीएचयू के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page