Uncategorized

नहर में गिरने से अधेड़ की मौत

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला जुनेदपुर स्थित माइनर में गिरने से 48 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार जुनेदपुर मुहल्ला निवासी विजयी पासी (48) बुधवार की रात बाजार से घर लौट रहा था। कोहरे और धुंध के कारण अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। रात भर नहर में पड़े रहने के कारण ठंड से उसकी हालत बिगड़ गई। इधर रात भर परिजन घर आने का इंतजार करते रहे। गुरुवार की सुबह लोगों ने नहर में गिरे पड़े एक व्यक्ति को देखा तो उसकी पहचान होते ही परिजनों सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल ले गये जहाँ चिन्ताजनक स्थिति को देख चिकित्सक ने वाराणसी स्थिति बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि फिलहाल इस घटना की कोई आधिकारिक सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर या सूचना मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page