उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

अमृत अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह का हुआ अभिनंदन

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित नहर पुलिया के पास रविवार को अमृत आयोजन समिति बरुइन के तत्वावधान में अमृत अभिनंदन समारोह, पुस्तक विमोचन व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन सरस्वती पत्रिका के संपादक डॉ रविनन्दन सिंह के संयोजन में किया गया। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र सिंह के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में अभिनन्दन किया गया तथा उनके साहित्यिक जीवन यात्रा पर कृत पुस्तक ’अभिनंदन ग्रन्थ’ का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात उपस्थित सम्मानित लोगों ने वरिष्ठ साहित्यकार को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम् व माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरिष्ठ साहित्यकार के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि साहित्यकार समाज का सजग प्रहरी ही नहीं एक सर्जक भी होता है। समाज में व्याप्त बुराईयों पर प्रहार करके उसे व्यवहारिक स्वरूप प्रदान करता है। ऐसे साहित्यकार का सम्मान होना चाहिए। जब एक साहित्यकार का सम्मान अपने लोगों के बीच होता है तो वह पल स्वर्णिम होता है। ऐसे मूर्धन्य विद्वत साहित्यकार का सम्मान करने से स्वस्थ समाज की संरचना होती है।
साहित्यकार विरेन्द्र सारंग ने कहा कि राजेन्द्र जी बेवाक, निडर व निर्भिकता के साथ साहित्य की साधना किये तथा गांव में साहित्य की अलख जगाने का महती कार्य कर रहे है। ये साहित्य साधना में रत रहकर जाति पाति के विभेद को तोड़कर युवाओं को साहित्यिक पाठ पढ़ाने में नहीं चूकते है। वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बढ़ती उम्र में जिम्मेदारिया भी बढ़ रही है, जब तक रहूँगा साहित्य सेवा करता रहूंगा। द्वितीय सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में कवि व साहित्यकार कुमार शैलेन्द्र, कामेश्वर दूबे, डॉ अखिलेश शर्मा शास्त्री, यशवन्त सिंह एस, पुकार गाजीपुरी, मिथलेश गहमरी, ऋचा राय, रिंकी यादव, पारूल सिंह, हरिशंकर पाण्डेय, रामनगीना कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को अपनी रचनाओं से सोचने पर मजबूर कर दिया वही कुछ रचनाकारों ने खूब गुदगुदाया। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, चेयमैन जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, डॉ काशीनाथ सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, प्रो० संतोष सिंह, डॉ अभिषेक कुमार, बाबू लाल मानव, अनिल यादव, काशी यादव, पंकज तिवारी, छेदी सिंह, संजय सिंह, प्रधानाचार्य ओमनरायण राय, रामअवतार सिंह, काशी सिंह, आलोक सिंह, मनोज सिंह, सुशीला देवी, अनुप्रिया सिंह, सरोज सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। संचालन अक्षय पाण्डेय व राजकुमार ने संयुक्त रुप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page