हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

जमानियां (गाजीपुर),स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तहत रोवर-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूर्ण रूप से संपन्न हो गया। इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किए।शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त (डीओसी) गाजीपुर दिनेश सिंह यादव की देखरेख में हुआ। शिविर संचालक के रूप में मनीष यादव (हिमाचल वुड बैज), गाइड कैप्टन सुरेखा विंद, रोवर प्रभारी डॉ. अमित कुमार तथा रेंजर्स प्रभारी उर्वशी दत्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके मार्गदर्शन में शिविरार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की बारीकियां सिखाई गईं।प्रशिक्षण के दौरान शिविरार्थियों को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। ध्वज शिष्टाचार एवं ध्वज फहराने की विधि एवं विभिन्न प्रकार की गांठें, फंदे एवं बंधन (Knots, Hitches & Lashings)प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) की बुनियादी तकनीकें,दिशाओं का ज्ञान एवं कम्पास का उपयोग,टेंट लगाना, कैंप क्राफ्ट एवं शिविर निर्माण की तकनीकें तथा खुले भोजन निर्माण, बगैर बर्तन के भोजन निर्माण आदि शामिल रहा।
यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं में सेवा भावना, टीम वर्क, आत्मनिर्भरता तथा आपदा प्रबंधन जैसी कौशलों का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। शिविर के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्राप्त ज्ञान को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। ऐसे शिविरों के माध्यम से युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार किया जा रहा है।



