उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाहादसा

संदिग्ध हालत में सड़क पर गिरने से युवक की हुई मौत

जमानिया (गाज़ीपुर)।हेतिमपुर स्थित गंगा पुल के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। ऑनलाइन डिलीवरी का काम कर रहे 34 वर्षीय बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में सड़क पर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु राम पुत्र चंद्रजीत राम, निवासी महेवा (जमानिया) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विष्णु राम अपनी बाइक से करंडा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गंगा पुल के पास पहुंचा, अचानक बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई।
राहगीरों ने मानवीयता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक मासूम पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। विष्णु राम तीन भाइयों में मंझला था और उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व शाहपुर में हुई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
युवक की अचानक हुई मौत से महेवा गांव समेत पूरे जमानिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page