उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकसदर

गंगा कटान में तुलसीपुर में बह गए कटान रोधी पत्थर: ग्रामीणों में आक्रोश, ठेकेदार , जेई पर कार्रवाई की मांग

गाजीपुर। सदर तहसील क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित दिव्य लोक आश्रम के पास एक बार फिर गंगा कटान का खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि महज दो वर्ष पूर्व सिचाई विभाग से लाखों रुपये की लागत से लगाए गए पत्थर, जो कटान रोकने के लिए डाले गए थे, अब गंगा की तेज धारा में बह गए हैं।

राजेश चौबे (सचिव )दिव्यलोक आश्रम दीनापुर

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश और डर दोनों गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार की घटिया बोल्डर लगायें जाने के चलते पत्थर टिक नहीं पाए, जिससे अब गांव, खेत-खलिहान और सड़क तक खतरे में आ गए हैं।
ग्रामीणो का कहना है कि कटान रोधी कार्य में निम्न गुणवत्ता के पत्थर डाले गए थे। गंगा के बाढ़ में तेज धार आने पर वे आसानी से बह गए। अब गंगा की लहरें लगातार गांव की ओर बहेगी। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो जल्द ही कई घर और खेत गंगा में समा सकते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कटान क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराकर पुनः मजबूत पत्थरबंदी कराई जाए, साथ ही दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page